फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस नए बिजनेस के लिए मोदी सरकार करेगी आपकी मदद, मोटा है मुनाफा जल्द उठाएं फायदा

Tue, 13 Jun 2023 11:46 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jute Farming Business Ideas - फोटो : Istock
Jute Farming Business Ideas: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। हालांकि, देश में कई किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी खेती को करना भी पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको जूट की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में भारत सरकार ने जूट का रकबा बढ़ाने और किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए जूट की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में जूट की खेती के माध्यम से किसान अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि जूट की खेती गेहूं और सरसों की कटाई के बाद मार्च और अप्रैल महीने में की जाती है। ऐसे में इस दौरान इसकी खेती करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jute Farming Business Ideas - फोटो : Istock
जूट की गिनती नकदी फसलों में की जाती है। यह एक खास तरह का लंबा और चमकदार पौधा होता है। इसके रेशे को एकत्र करके एक मोटा धागा बनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Jute Farming Business Ideas - फोटो : Istock
अनाज को पैक करने के लिए जिन बोरियों को इस्तेमाल में लाया जाता है। उन्हें जूट की मदद से ही बनाया जाता है। इसके अलावा कई तरह के सजावटी सामानों को भी इसकी मदद से बनाया जाता है। 

4 of 5
Jute Farming Business Ideas - फोटो : istock
भारत के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर किसान जूट की खेती करते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने जूट की कीमतों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। ऐसे में जूट की खेती करके किसान अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jute Farming Business Ideas - फोटो : istock
ऐसे में किसानों के लिए जूट की खेती कमाई का एक शानदार विकल्प बन सकता है। दुनिया भर में जितना जूट का उत्पादन होता है। उसमें 50 फीसदी हिस्सा भारत का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें