फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई

Thu, 18 Apr 2024 10:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
Business Ideas: देश में कई लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं, जो बिजनेस को काफी रिस्की समझते हैं, जबकि ऐसा है नहीं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से सभी रिस्क फैक्टर को कैलकुलेट करके किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप हर महीने 75 हजार रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं। देश में डिस्पोजल से बने कप, प्लेट और ग्लास की काफी मांग है। ऐसे में आप डिस्पोजल के कप, प्लेट और ग्लास को बनाकर अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
अगर आप डिस्पोजल से बने छोटे, कप, प्लेट को बनाना चाहते हैं। ऐसे में आपको छोटी मशीन खरीदनी है। वहीं अगर आप डिस्पोजल के बड़े कप, प्लेट को बनाना चाहते हैं। ऐसे में आपको बड़ी मशीन खरीदनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
अगर आप छोटी मशीन खरीदने की सोच रहे हैं। इस स्थिति में आपको करीब 1 से लेकर 2 लाख रुपये खर्च करने होंगे। मशीन खऱीदने के बाद आपको एक पर्याप्त जगह भी चाहिए होगी जहां आप प्रोडक्शन का काम शुरू कर सकें। 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इसके बाद आपको रॉ मैटेरियल में पेपर रील आदि चीजों की खरीदारी करनी है। इन सब को खरीदने के बाद आपको प्रोडक्शन शुरू करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
अगर आपका यह व्यापार अच्छा चलता है। ऐसे में आप इस व्यापार के माध्यम से हर महीने करीब 75 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। अगर आपके पास व्यापार शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं। इस स्थिति में आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन भी ले सकते हैं। 

IRCTC: नेपाल में इन सुंदर जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें