फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: गर्मियों में कम लागत में शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Mon, 20 Mar 2023 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Start ICE Cube Making Business - फोटो : Istock
How To Start ICE Cube Making Business: किसी भी बिजनेस को शुरू करना काफी रिस्क भरा काम होता है। वहीं अगर आप योजनाबद्ध और कैलकुलेटेड रिस्क लेकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आज के समय देश में बेरोजगारों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा मंदी की आहट में कई कंपनियों में छंटनी भी हो रही है। आर्थिक तंगी के इस दौर में अगर आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो गर्मियों का यह सीजन आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है।

आज हम आपको आइस क्यूब मेकिंग के एक शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मियों के सीजन में इस व्यापार को शुरू करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। देश के भीतर कई लोग आइस क्यूब की फैक्ट्री लगाकर शानदार कमाई कर रहे हैं। गर्मियों के सीजन में बर्फ की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इस सीजन में इस बिजनेस के जरिए खूब सारा पैसा कमाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Start ICE Cube Making Business - फोटो : istock

बिजनेस शुरू करने के लिए यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

  • आइस क्यूब का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको किसी नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Start ICE Cube Making Business - फोटो : Istock

इन चीजों की होगी जरूरत

  • इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।
  • इसमें फ्रीजर, साफ पानी, बिजली और उपयुक्त स्थान शामिल हैं।
  • इसके अलावा आपको बर्फ बनाने के लिए कई दूसरे उपकरण भी खरीदने होंगे।
  • अगर आप बर्फ को अलग अलग डिजाइन में बनाकर तैयार करते हैं। ऐसे में आपके प्रोडक्ट के प्रति ज्यादा ग्राहक आकर्षित होंगे। इस कारण आपके आइस क्यूब की बिक्री काफी बढ़ जाएगी।

4 of 5
How To Start ICE Cube Making Business - फोटो : i stock

इतना आएगा खर्च (Ice Cube Plant Cost) 

  • वहीं बात अगर लागत की करें, तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए शुरुआती स्टेज में करीब 1 लाख रुपये का खर्च आएगा।
  • वहीं अगर आप मार्केट रिसर्च करके अपने बिजनेस की अच्छी मार्केटिंग करते हैं। 
  • इस स्थिति में आप हर महीने इस बिजनेस से 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकेंगे।
  • इसके अलावा अगर आपके फैक्ट्री द्वारा बनाई जा रही आइस क्यूब की डिमांड ज्यादा बढ़ती है।
  • इस स्थिति में आपकी हर महीने की कमाई 30 हजार रुपये से भी ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Start ICE Cube Making Business - फोटो : i stock

सोशल मीडिया और पोस्टर छपवा कर करें मार्केटिंग

  • आइसक्रीम शॉप, होटल्स, रेस्टोरेंट, फलों को स्टोर करने वाले दुकानदार से संपर्क करके आप अपनी बर्फ को बेच सकते हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए आप सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप कई इलाकों में अपने पोस्टर भी छपवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें