फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने कर सकते हैं 75 हजार रुपये की कमाई

Thu, 01 Sep 2022 03:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
Business Ideas: अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और किसी नए व्यवसाय को शुरू करके अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। ये बिजनेस डिस्पोजल पेपर ग्लास का है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। प्लास्टिक बैन होने के बाद लोगों के बीच डिस्पोजल पेपर कप और ग्लास इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इस कारण बीते कुछ महीनों में इसकी मांग काफी बढ़ी है। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू करके आप अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको अलग अलग तरह के डिस्पोजल पेपर ग्लास बनाकर बाजार में बेचना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको छोटी और बड़ी मशीन को लगाना होगा। छोटी मशीन की मदद से छोटे पेपर डिस्पोजल ग्लास को बनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Business Ideas - फोटो : Istock
इसके अलावा आप बड़ी मशीन की मदद से कई तरह के आकार के पेपर डिस्पोजल ग्लास को बना सकते हैं। अगर आप छोटे पेपर से डिस्पोजल ग्लास बनाने वाली मशीन को खरीदते हैं। ऐसे में आपका करीब 1 या 2 लाख रुपये का खर्चा आएगा। 

4 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
इसे खरीदने के बाद आपको प्रोडक्शन शुरू करना होगा। इसके अलावा पेपर कप बनाने के लिए आपको रॉ मटेरियल की जरूरत भी होगी। बाजार में आपको आसानी से पेपर रील 90 रुपये किलो की कीमत पर मिल जाएगी। इसके अलावा बॉटम रील आपको 80 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Business Ideas - फोटो : istock
अगर आपके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में आप पेपर ग्लास के इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की मदद से लोन भी ले सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आप हर महीने 75 हजार रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें