फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई

Mon, 28 Mar 2022 03:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : Istock
कोरोना महामारी के दौरान भारत में कई लोगों की नौकरी चली गई। इसके अलावा कई व्यापारियों को एक बड़े घाटे का सामना भी करना पड़ा। कोरोना महामारी का प्रभाव भले ही खत्म हो गया है, लेकिन उसके दंश से आज भी कई लोग प्रभावित हैं। कोरोना महामारी के बाद अगर आप एक नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को आप आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं। इसे शुरू करने पर आपकी जबरदस्त कमाई होगी। इस व्यापार को शुरू करने में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी के साथ जुड़कर टिकट एजेंट बनना होगा। इस बिजनेस को शुरू करने की प्रक्रिया काफी आसान है। भारत में कई लोग टिकट एजेंट बनकर हजारों रुपये कमा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस प्लान के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : istock
आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की एक खास सर्विस है। ये यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर कई दूसरी सुविधाएं ऑफर करती है। ऐसे में अगर आप आईआरसीटीसी के साथ मिलकर टिकट एजेंट बनकर यह नया बिजनेस शुरू करते हैं, तो आप हर महीने हजारों रुपयों की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : istock
आप टिकट एजेंट बनकर घर बैठे हर महीने 80 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको टिकट एजेंट बनकर यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने का काम करना होगा।

4 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : Istock
टिकट एजेंट बनने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन करना होगा। एक बार जब आप आईआरसीटीसी द्वारा ऑथोराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे। उसके बाद आप इस व्यापार से अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : i stock
ऑथोराइज्ड टिकट एजेंट बनने के बाद आप हर तरह के टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इसमें तत्काल, आरएसी आदि सभी तरह की टिकटें शामिल हैं। आप जब किसी यात्री की टिकट को बुक करेंगे, उस दौरान आपको आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग पर कमीशन भी मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : iStock
अगर आप आईआरसीटीसी के ऑथोराइज्ड टिकट एजेंट बनकर किसी नॉन एसी टिकट को बुक करते हैं, तो आपको उस टिकट पर 20 रुपये का कमीशन मिलता है। वहीं अगर आप एसी क्लास के टिकट को बुक करते हैं, तो इस स्थिति में आपको 40 रुपये का कमीशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईआरसीटीसी के साथ मिलकर शुरू करें खुद का बिजनेस - फोटो : istock
इसमें टिकट बुकिंग करने पर कोई सीमा नहीं है। आप जितनी चाहे, उतनी टिकट को बुक कर सकते हैं। अगर आप अच्छी खासी मात्रा में टिकट को बुक करने लगते हैं, तो इस बिजनेस के जरिए आप हर महीने 80 हजार रुपये या उससे अधिक मात्रा में पैसों को कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें