लगभग हर कोई कभी न कभी किसी न किसी काम से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करता है। कोई घूमने के लिए, कोई अपने घर जाने के लिए, कोई दफ्तर के काम से तो कोई अन्य कामों के कारण बस से यात्रा करता ही है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए लोग सबसे ज्यादा बसों का ही इस्तेमाल करते हैं या फिर जिन जगहों पर रेल की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है वहां के लिए भी लोग बस से ही यात्रा करते हैं। लेकिन बात जब टिकट लेने की आती है, तो लोगों को ये नहीं पता होता कि वो घर बैठे ही बस टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में वो बस स्टेशन जाकर टिकट खरीदते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पसंद की सीट भी नहीं मिल पाती है। इसलिए अगर आप सुगम बस यात्रा करना चाहते हैं, तो फिर आप पेटीएम के जरिए भी बस टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...