फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: नौकरी के बीच में निकालना चाहते हैं पीएफ का पैसा? तो इस सरल तरीके से 3 दिन में पाएं बैंक खाते में

Fri, 15 Apr 2022 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए कई ऐसे काम होते हैं जो करने जरूरी हो जाते हैं। नौकरी के दौरान लोगों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसमें से कुछ कंपनी की तरफ से तो कुछ सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के हिसाब से मिलती है। जैसे- पीएफ की सुविधा। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी करने वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ति का पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें हर महीने सैलरी का एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है, और ईपीएफओ द्वारा इस पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वैसे तो इसमें जमा पैसे को आप पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको नौकरी के बीच में पैसों की जरूरत है तो आप इस पैसे को निकाल सकते हैं और ये महज 3 दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इतने दिन में मिल जाएगा एडवांस पैसा
  • आप अगर अपने पीएफ खाते में से पीएफ का पैसा एडवांस निकाल रहे हैं, तो आपको ये पैसे लगभग 72 घंटे में यानी 3 दिन में मिल जाते हैं। बस आपको इसके लिए कोविड एडवांस वाला विकल्प चुनना होता है, क्योंकि ईपीएफओ द्वारा कोरोना काल में लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए ये चलाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं एडवांस पीएफ का पैसा:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएफ का एडवांस पैसा निकालना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।

4 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको यूएएन नंबर और अपना पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन सर्विसेज फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी वाले ऑप्शन को चुनें।
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : i stock
स्टेप 3
  • फिर आपको पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते का अकाउंट नंबर वेरिफाई करवाना है। इसके बाद आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करना है और 'प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम' को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ का एडवांस पैसा निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको पीएफ निकालने का कारण 'कोविड एडवांस' चुनना है और अपना पूरा पता भरकर आगे बढ़ना है। यहां पर आपको अपनी बैंक पासबुक या चेकबुक की एक स्कैन कॉपी अपलोड करनी है। अब नियम व शर्तों पर क्लिक करके मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें। इसके 3 दिनों बाद आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें