देश में लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार है। बुलेट ट्रेन परियोजना पर बीते कई वर्षों से काम चल रहा है। इसी सिलसिले में बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में बुलेट ट्रेन परियोजना को कब शुरू किया जाएगा इसको लेकर जानकारी दी है। अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में बताया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 तक तैयार कर ली जाएगी।
इसके बाद यात्री भारत की बुलेट ट्रेन में सफर कर सकेंगे। रेल मंत्री ने इस बारे में भी बताया है कि बुलेट ट्रेन की शुरुआत एक साथ पूरे रूट पर नहीं की जाएगी बल्कि इसको चरणों में शुरू किया जाएगा। बुलेट ट्रेन को शुरू किए जाने से पहले इसका तकनीकी और सुरक्षा मानकों के विभिन्न स्तर पर परिक्षण किया जाएगा।