फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: 1 फरवरी को बजट में हो सकते हैं इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव, यादगार हो सकता है इस साल का बजट

Fri, 31 Jan 2025 10:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों के मुताबिक सरकार इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, टैक्स स्लैब आदि चीजों पर फोकश करेगी। देश में ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई पॉलिसीज में बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट होगा। देश के विभिन्न आय वर्ग से जुड़े लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस कारण इसे उम्मीदों का बजट भी कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सरकार इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, टैक्स स्लैब आदि चीजों पर फोकश करेगी। देश में ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई पॉलिसीज में बदलाव किए जा सकते हैं।

इसके अलावा इनकम टैक्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस साल के बजट में क्या होगा? इस बारे में तभी पता चलेगा जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस साल का बजट क्यों यादगार हो सकता है और इसमें क्या क्या बदलाव हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

आयकर में बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बताया कि देश में करीब 65 फीसदी से ज्यादा करदाता न्यू टैक्स रिजीम को अपना चुके हैं। इसका तात्पर्य यह है कि हर 3 में 2 लोग न्यू टैक्स रिजीम के अंतर्गत टैक्स फाइल कर रहे हैं। सरकार न्यू टैक्सरिजीम को साल 2020 में लेकर आई थी। हालांकि, अब सरकार का ध्यान न्यू टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने पर है। इसी वजह से न्यू टैक्स रिजीम में लगातार कई बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
पिछले साल न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया था। ऐसे में इस साल सरकार बजट में न्यू टैक्स रिजीम को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। 

Union Budget 2025: कब और किसने पेश किया था भारत का सबसे पहला बजट? जानें बजट से जुड़ी कुछ रोचक बातें

4 of 5
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
वहीं 20 प्रतिशत टैक्स रेट दायरे को 12-15 लाख रुपये की आय से बढ़ाकर 12-20 लाख रुपये तक किए जाने की संभावना है। इस बदलाव से उन लोगों को फायदा पहुंच सकता है, जिनकी आय 15-20 लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एक्स/निर्मला सीतारमण

टैक्स स्लैब

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 20 लाख रुपये से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स रेट लागू किया जा सकता है। अगर ये बदलाव होते हैं तो कई और लोग भी ओल्ड टैक्स रिजीम से न्यू टैक्स रिजीम शिफ्ट हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें