फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट में महिलाओं के लिए किया गया बड़ा एलान, शुरू हुई यह नई योजना, निवेश पर मिलेगा जबरदस्त रिटर्न

Fri, 03 Feb 2023 11:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahila Samman Saving Certificate - फोटो : Istock
1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का वित्तीय बजट पेश किया। इस बजट में विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को 2 लाख रुपये की बचत पर 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। गौरतलब बात है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक होगा। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपनी अच्छी खासी बचत कर सकती हैं। महिला सेविंग सम्मान सर्टिफिकेट के अंतर्गत महिला या बालिका के नाम पर पैसों को निवेश किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mahila Samman Saving Certificate - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किए जा सकते हैं। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिल रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
Mahila Samman Saving Certificate - फोटो : iStock
सरकार इस नई बचत योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना चाहती है। इसके अलावा भी महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में कई बड़े एलान किए हैं। 

PPF: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी आपको जबरदस्त रिटर्न, 166 रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 16 लाख

4 of 5
Mahila Samman Saving Certificate - फोटो : Social Media
बजट पेश करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahila Samman Saving Certificate - फोटो : iStock
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इकट्ठा करके करीब 81 लाख स्वयं सहायता समूहों को बनाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अधिकतम राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने का भी फैसला लिया गया है।

PM SYMY: श्रमिकों को सरकार दे रही सालाना 36 हजार रुपये, स्कीम में आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें