आजकल ऐसे कई लोग हैं जो पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास पासपोर्ट का होना बेहद जरूरी है। इसके बिना आपकी यात्रा संभव नहीं हो पाएगी। इसके अलावा भी पासपोर्ट कई जगह पर काम आता है। हालांकि, आजकल पासपोर्ट बनाने के लिए भी बिजनेस शुरू हो गया है। कई लोग फर्जी पासपोर्ट बनवाने लगे हैं। ऐसे में आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए अब ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इसके इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी एक फरवरी को आम बजट पेश करते समय ऐलान भी किया है कि अब विदेश जाने वालों के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इनमें सुरक्षा को देखते हुए आधुनिक चिप लगी होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ई-पासपोर्ट के आ जाने से फेक पासपोर्ट बिजनेस पर लगाम लगेगी। तो चलिए आज जानते हैं क्या होता है ई-पासपोर्ट और इसके आ जाने से क्या फायदा होगा...