फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: अगर आपने भी की है ये गलतियां, तो जल्द कर लें सुधार, वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त

Tue, 01 Feb 2022 11:26 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर आपने की है ये गलती, तो जल्द कर लें सुधार वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त - फोटो : istock
e-Shram Card: भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों की है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा समाज का ये बड़ा हिस्सा सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहता है। श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने ई श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को कई फायदे मिलते हैं। कामागरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत  2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर को लेने के बाद उन्हें किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है। इसके अलावा सरकार ई श्रम कार्ड धारकों को 1 हजार रुपये की सहायता राशि भी दे रही है। 31 दिसंबर से पहले जिन लोगों ने श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। उनको पहली किस्त मिल चुकी है। यदि आपने अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है और पहली किस्त अभी तक नहीं आई, तो हो सकता है आपने रजिस्ट्रेशन के समय कोई गलती की हो। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। अगर आप इन गलतियों को नहीं सुधारते, तो आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अगर आपने की है ये गलती, तो जल्द कर लें सुधार वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त - फोटो : istock
अक्सर देखने को मिलता है कि श्रमिक जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर देते हैं। ऐसे में अगर आपने भी गलत डिटेल्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट पर दर्ज किया है, तो आपके खाते में दूसरी किस्त नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
अगर आपने की है ये गलती, तो जल्द कर लें सुधार वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त - फोटो : istock
इस स्थिति में जहां से आपने अपना ई श्रम कार्ड बनवाया है। वहां जाकर अपनी गलतियों में सुधार करवा लें। अगर आपके खाते की केवाईसी नहीं हो रखी है, तो इस स्थिति में कम संभावना है कि आपके बैंक अकाउंट में ई श्रम की दूसरी किस्त आएगी।  

4 of 5
अगर आपने की है ये गलती, तो जल्द कर लें सुधार वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त - फोटो : PTI
आपको जल्द से जल्द बैंक में जाकर अपना केवाईसी कराना चाहिए। केवाईसी के लिए आपको बैंक में जाकर अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करना होगा। इसके अलावा अपने बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर भी लिंक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपने की है ये गलती, तो जल्द कर लें सुधार वरना नहीं आएगी 1 हजार रुपये की दूसरी किस्त - फोटो : pixabay
ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें