फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: बीएसएनएल के ये रिचार्ज प्लान्स हैं काफी खास, डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

Sun, 03 Apr 2022 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : BSNL
भारत में बड़ी संख्या में लोग बीएसएनएल की टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। हाल ही में बीएसएनएल ने कई किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था। इन प्लान्स के आने के बाद बीएसएनएल उपयोगकर्ताओं की संख्या में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। लोग बड़े पैमाने पर किसी दूसरी टेलीकॉम सेवाओं की बजाए बीएसएनएल के प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डेली डाटा लिमिट भी मिल रही है। इसके अलावा आपको इसमें SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल के ये प्लान्स आपके लिए काफी खास हैं। इसी सिलिसिले में आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock

बीएसएनएल का 485 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 90 दिनों की वैधता मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी ग्राहकों को मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock
वहीं मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। अगर आप कम कीमत में किसी किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो बीएसएनएल का ये प्लान आपके लिए बेस्ट विकल्प है।

4 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : istock

बीएसएनएल का 699 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 699 रुपये है। इसमें आपको कुल 180 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इंटरनेट उपयोग के लिए प्लान में आपको रोजाना 500 MB डाटा मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : iStock
इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी इसमें मिल रही है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड को घटाकर 40 Kbps कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock

बीएसएनएल का 997 रुपये का रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 180 दिनों की वैधता मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको इसमें इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 3Gb इंटरनेट डाटा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BSNL Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप रोजाना 100 SMS भेज सकेंगे। बीएसएनएल के इन प्लान्स में आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। लॉन्ग वैलिडिटी के लिए बीएसएनएल के ये तीनों रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हैं। भारत में कई लोग इन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें