फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स, मात्र 49 रुपये में मिलती है 24 दिन की वैधता

Thu, 17 Feb 2022 04:53 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स - फोटो : BSNL
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार देश की प्रमुख निजी कंपनियों को टक्कर दे रही है। जियो, वीआई और एयरटेल जैसी कंपनियों के साथ लोग बीएसएनएल को भी काफी पसंद कर रहे हैं। जिसका कारण साफ है कि बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों को शानदार और फायदेमंद रिचार्ज प्लान्स दे रहा है। आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही जबरदस्त प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको इंटरनेट के साथ-साथ कई सारे अन्य फायदे भी मिलेंगे। इनमें खास बात ये है कि ये आपको बेहद कम कीमत में ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। आज हम आपको बीएसएनएल के सबसे सस्ते वाउचर के बारे में भी बताएंगे, जिसके लिए आपको मात्र 49 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। साथ ही बीएसएनएल के 247 रुपये वाले प्लान में आपको 30 दिनों की वैधता मिलती है। आइए इन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, कि आखिर इसमें आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स - फोटो : iStock
247 रुपये वाला प्लान
  • बीएसएनएल के इस प्लान के लिए आपको 247 रुपये खर्च करने होते हैं, जिसमें आपको 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50 GB हाई स्पीड डाटा के साथ हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म में एरॉस नॉव के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ बीएसएनएल ट्यून्स का एक्सेस मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स - फोटो : istock
बीएसएनएल के सस्ते वॉयस वाउचर
  • बात करें बीएसएनएल के सबसे सस्ते वाउचर की, तो आपको इसके लिए मात्र 49 रुपये ही खर्च करने होंगे और इसके बदले आपको 24 दिनों के लिए कुल 2 GB इंटरनेट और 100 मिनट तक के वॉयस कॉल्स की सुविधा दी जाएगी।

4 of 5
ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स - फोटो : Istock
118 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: 
  • बीएसएनएल के 118 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 26 दिनों की वैधता के साथ  0.5 GB इंटरनेट प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये हैं बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान्स - फोटो : istock
बीएसएनएल का 147 रुपये वाला प्लान: 
  • बात की जाए बीएसएनएल के इस 147 रुपये वाले प्लान की, तो इसमें आपको 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बीएसएनएल ट्यून्स का फ्री एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा आपको कुल 10GB इंटरनेट की सुविधा दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें