फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का शानदार प्लान, 319 रुपये के रिचार्ज प्लान में 65 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये बेनिफिट्स

Fri, 05 Sep 2025 06:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप BSNL की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। BSNL का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
1 of 5
जानें सुबह उठकर फोन चलाने के नुकसान - फोटो : Freepik
विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के बीच कैसे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा जा सकता है इसको लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। विभिन्न ग्राहकों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये कंपनियां यूजर्स के लिए कई आकर्षक रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान जारी कर रखा है। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL के रिचार्ज प्लान में कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप BSNL की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। BSNL का यह रिचार्ज प्लान देश में काफी लोकप्रिय है। कई बीएसएनएल यूजर्स इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
इस प्लान को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट डाटा की सुविधा भी मिले। यह एक बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान है। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 319 रुपये है।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत  
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
319 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 65 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको अनिलमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आप बिना रुकावट किसी को भी कॉल करके उससे कितनी देर भी बात कर सकते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

4 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 10 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। 10 GB इंटरनेट डाटा मात्र 65 दिनों के लिए ही मिल रहा है। इस प्लान में आपको डेली डाटा लिमिट नहीं मिलती है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone - फोटो : FREEPIK
इन सब के अलावा इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको मैसेजिंग के लिए 300 SMS भी मिल रहे हैं। अगर आप किफायती और लंबे समय की वैलिडिटी वाला कोई शानदार रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बीएसएनएल अपनी कवरेज को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें