Best Air Cooler For Home: गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजार में ब्रांडेड और लोकल मार्केट में बने कूलर की होड़ लग जाती है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि बड़ी कंपनियों के प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर बेहतर हैं या लोहे की चादर से बने लोकल कूलर। सच्चाई यह है कि दोनों की कार्यप्रणाली अलग होती है।
जहां ब्रांडेड कूलर अपनी लुक्स और एडवांस फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं लोकल कूलर अपनी मजबूती और तेज हवा के प्रवाह के लिए मशहूर हैं। सही चुनाव आपकी जरूरत, कमरे के आकार और बजट पर निर्भर करता है, क्योंकि ठंडक केवल ब्रांड नाम से नहीं, बल्कि एयर-थ्रो और पैड्स की गुणवत्ता पर आधारित होती है। आइए इसी को समझते हैं।