फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में कैसे काम आता है जीरो एफआईआर? समझें आम नागरिक के महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार

Fri, 23 Oct 2026 01:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Zero FIR Emergency Legal Rights: जीरो एफआईआर के तहत किसी भी थाने में बिना क्षेत्र की सीमा देखे तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
  • घटना कहीं भी घटी हो, आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाना केस दर्ज करने से मना नहीं कर सकता।
  • शुरुआती जांच के बाद इस रिपोर्ट को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है ताकि न्याय मिल सके।
विज्ञापन
1 of 5
जीरो एफआईआर क्या है? - फोटो : AI
What is Zero FIR In India:  जब भी लोगों के साथ कोई गंभीर अपराध या दुर्घटना होती है, तो सबसे पहले पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात आती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घटना किसी दूसरे इलाके में घटती है और हम किसी दूसरे थाने में मदद के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस अक्सर 'क्षेत्राधिकार' का हवाला देकर केस दर्ज करने से मना कर देती है, जिससे पीड़ित का कीमती समय बर्बाद होता है।

इसी बड़ी परेशानी से निपटने और आम नागरिकों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए कानून में 'जीरो एफआईआर' का बहुत महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। इसके जरिए आप किसी भी थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह कानून कैसे काम करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या होता है जीरो एफआईआर? - फोटो : AI
क्या होता है जीरो एफआईआर?
  • जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जाने वाली वह विशेष शिकायत होती है, जिसमें अपराध के इलाके की सीमा मायने नहीं रखती है।
  • इसमें एफआईआर का कोई क्रम संख्या यानी सीरियल नंबर नहीं होता, इसलिए इसे 'जीरो' नंबर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
इसे एक सरल उदाहरण से कैसे समझा जा सकता है? - फोटो : AI
इसे एक सरल उदाहरण से कैसे समझा जा सकता है?
  • मान लीजिए कोई सफर के दौरान किसी दूसरे शहर में हैं और उस व्यक्ति के साथ कोई लूटपाट या दुर्घटना हो जाती है।
  • ऐसी आपात स्थिति में आप पास के किसी भी थाने में जाकर जीरो एफआईआर दर्ज करा सकते हैं, और पुलिस 'ये घटना मेरे क्षेत्र का नहीं है' जैसा बहाना नहीं बना सकती है।

4 of 5
जीरो एफआईआर - फोटो : Adobe Stock
जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है?
  • जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद संबंधित पुलिस थाना खुद ही उस शिकायत और कागजात को उस थाने में ट्रांसफर कर देता है, जिसके अधिकार क्षेत्र में असल घटना घटी होती है। 
  • इसके बाद वहीं से आगे की मुख्य जांच शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस कानूनी अधिकार के बारे में क्यों पता होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
इस कानूनी अधिकार के बारे में क्यों पता होना चाहिए?
  • इस कानून का मुख्य उद्देश्य संकट के समय पीड़ित को तुरंत पुलिस सुरक्षा और सहायता देना है।
  • हर नागरिक को इसकी जानकारी होनी चाहिए ताकि इमरजेंसी में कोई भी पुलिसकर्मी आपको क्षेत्राधिकार के नाम पर टरका न सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें