Blue vs White Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण देश के सभी नागरिकों के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड जारी करता है। आमतौर पर हम जो आधार कार्ड देखते हैं, वह सफेद रंग के बैकग्राउंड वाला होता है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति पहचान के सबूत के तौर पर इस्तेमाल करता है। लेकिन UIDAI सफेद कार्ड के अलावा एक विशेष 'नीला आधार कार्ड' भी जारी करता है, जिसे 'बाल आधार' कहा जाता है।
इन दोनों कार्डों के रंग में अंतर होने का मुख्य कारण आयु सीमा, बायोमेट्रिक डेटा और उनकी वैधता से जुड़ा हुआ है। आइए इस लेख में इसी से जुड़े सभी जरूरी नियमों के बारे में समझते हैं।