Chandra Grahan 2026: आज देशभर में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। लोगों के मन में इससे जुड़े कई सवाल हैं, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
Aaj Chandra Graharan Kab se Kab Tak hai: 3 मार्च 2026 को दुनिया भर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दे रहा है। ये सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और साइंस का शानदार संगम भी है। आज जब हर हाथ में स्मार्टफोन है और सैटेलाइट रीयल-टाइम डेटा दे रहे हैं, तब चंद्र ग्रहण को समझना और देखना पहले से कहीं आसान हो गया है।
नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसियां हाई-रेजोल्यूशन इमेज जारी करती हैं, वहीं मोबाइल ऐप्स लाइव ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन के जरिए लोगों को सही समय पर अलर्ट करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #LunarEclipse और #BloodMoon जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि ग्रहण कैसे देखें और क्या ये सुरक्षित है ? इसी तरह के सवालों का जवाब आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?
- फोटो : Freepik
सवाल- सबसे पहले जान लें कि चंद्र ग्रहण क्यों होता है?
जवाब- जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो पूर्ण चंद्र ग्रहण बनता है। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई दे सकता है, जिसे Blood Moon कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?
- फोटो : Freepik
सवाल- क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है?
जवाब- तो इसका जवाब है कि हां, चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। ये सूर्य ग्रहण की तरह हानिकारक नहीं होता। इसका किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
4 of 7
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?
- फोटो : पीटीआई
सवाल- क्या बच्चे चंद्र ग्रहण देख सकते हैं?
जवाब- हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों को खगोलीय घटनाओं के प्रति जागरूक करने का यह बेहतरीन मौका है। बच्चों को चंद्र ग्रहण दिखाना चाहिए और इस घटना के बारे में उन्हें बताना भी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?
- फोटो : पीटीआई
सवाल- ब्लड मून लाल क्यों दिखता है?
जवाब- जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है, तो नीली रोशनी बिखर जाती है और लाल रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है। इसी कारण चंद्रमा लाल दिखता है।
विज्ञापन
6 of 7
चंद्र ग्रहण कब से कब तक है?
- फोटो : Freepik
सवाल- क्या स्मार्टफोन से चंद्र ग्रहण की फोटो ली जा सकती है?
जवाब- हां, ट्राइपॉड, नाइट मोड और ज़ूम फीचर का उपयोग कर बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं। DSLR कैमरा या टेलीस्कोप से और भी स्पष्ट फोटो मिलती है। इस घटना को आज आप भी अपने मोबाइल के कैमरे में कैद अवश्य करें।
जवाब- 3 मार्च 2026 को पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसके बाद शाम 4 बजकर 34 मिनट पर खग्रास (पूर्ण) चरण शुरू होगा, जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेगी। ग्रहण का मध्य शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा, जो इस खगोलीय घटना का सबसे महत्वपूर्ण क्षण माना जाता है। ये चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस प्रकार ग्रहण कुल लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा।