Tips to Stay Safe on Social Media: आपने अक्सर विषेशज्ञों को ये कहते सुना होगा कि सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने से पहले विचार अवश्य करना चाहिए। इसके पीछे की वजह क्या है, यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : अमर उजाला
Tips to Stay Safe on Social Media: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों, यात्रा, परिवार और दोस्तों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें तुरंत ऑनलाइन साझा कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटी सी लापरवाही आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है?
कई बार बिना सोचे-समझे फोटो पोस्ट करना साइबर क्राइम, पहचान की चोरी या निजी जानकारी के दुरुपयोग का कारण बन सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी फोटो पोस्ट करने से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर आप खुद को ऑनलाइन जोखिम से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
1. लोकेशन शेयरिंग बंद रखें
जब आप रियल टाइम लोकेशन के साथ फोटो पोस्ट करते हैं, तो अनजाने में अपनी वर्तमान स्थिति सार्वजनिक कर देते हैं।
इससे स्टॉकिंग, चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों का खतरा बढ़ सकता है।
बेहतर है कि यात्रा से लौटने के बाद फोटो साझा करें।
विज्ञापन
3 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
2. निजी जानकारी छिपाएं
कई बार फोटो में आधार कार्ड, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, स्कूल आईडी या बैंक डिटेल्स नजर आ जाती हैं।
साइबर अपराधी इन जानकारियों का दुरुपयोग कर सकते हैं।
पोस्ट करने से पहले फोटो को ध्यान से देखें।
4 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik
3. प्राइवेसी सेटिंग्स अपडेट करें
अपनी प्रोफाइल को “पब्लिक” की बजाय “फ्रेंड्स” या सीमित ऑडियंस पर सेट करें।
समय-समय पर प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करना जरूरी है, क्योंकि प्लेटफॉर्म्स अपने नियम बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
4. बच्चों की फोटो सोच-समझकर पोस्ट करें
बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म, लोकेशन या रोजमर्रा की दिनचर्या दिखाने वाली तस्वीरें जोखिम भरी हो सकती हैं।
उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कम से कम जानकारी सार्वजनिक करें।
विज्ञापन
6 of 7
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe Stock
5. अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचें
फर्जी प्रोफाइल आपकी तस्वीरें डाउनलोड कर गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
केवल भरोसेमंद लोगों को ही अपनी प्रोफाइल तक पहुंच दें।