फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farming Ideas: इस काली सब्जी की खेती करके आप हो सकते हैं मालामाल, ऐसे करें शुरुआत

Tue, 18 Nov 2025 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय किसान अगर अपनी आमदनी में इजाफा करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि किसान मार्केट की जरूरत को समझें और ऐसी फसलों का चुनाव करें जिनमें लागत कम और लाभ अधिक हो।
विज्ञापन
1 of 5
Farming Ideas - फोटो : AdobeStock
कृषि क्षेत्र में नई तरह की फसलों की खेती करने के लिए किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इन नई फसलों की खेती करने से किसानों को पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिलता है। आज हम आपको एक खास तरह की फसल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती करने पर आपकी खूब कमाई हो सकती है। इसमें आपको काले टमाटर की खेती करनी है। देश में कई लोग काले टमाटर की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

देश में काले टमाटर की मांग काफी ज्यादा है यही वजह है, जिसके चलते कई लोग इसकी खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। आज के समय किसान अगर अपनी आमदनी में इजाफा करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि किसान मार्केट की जरूरत को समझें और ऐसी फसलों का चुनाव करें जिनमें लागत कम और लाभ अधिक हो।

WhatsApp Blackmail: व्हाट्सएप पर कोई कर रहा है आपको ब्लैकमेल, तो बिना देर किए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन

2 of 5
Farming Ideas - फोटो : AdobeStock
ब्लैक टोमेट की खेती भी लाल टमाटर की तरह ही की जाती है। वहीं ध्यान रखने वाली बात यह है कि काले टमाटर ठंडी जगहों पर ठीक ढंग से नहीं उगते हैं। काले टमाटर की खेती करते समय पानी की निकासी का ठीक ढंग से होना भी जरूरी है। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, ऐसे पता करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं
विज्ञापन

3 of 5
Farming Ideas - फोटो : AdobeStock
अगर आप काले टमाटर की खेती करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसकी खेती करने के लिए मिट्टी का PH लेवल 6 से 7 होना जरूरी है। इसकी खेती गर्म और शुष्क मौसम में अच्छी होती है।

Tech Tips: गलती से फोन से डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर

4 of 5
Farming Ideas - फोटो : Adobe Stock
काले टमाटर की फसल को तैयार होने में करीब 90 से 100 दिनों का समय लगता है। इसकी खेती करने में लागत लाल टमाटर की तरह ही आती है, लेकिन इसमें मुनाफा ज्यादा होता है। 

PM Kisan Yojana: 19 नवंबर को जारी होगी 21वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farming Ideas - फोटो : AdobeStock
अगर किसान 1 हेक्टेयर में अच्छी क्वालिटी के बीज और सही देखभाल के साथ काले टमाटर की खेती करते हैं, तो लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। काले टमाटर में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने पर आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घुमा रहा असम और मेघालय, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें