फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Maintenance: कितने किलोमीटर चलने पर बाइक की सर्विसिंग करानी चाहिए? यहां जानें बेहतर माइलेज का राज

Wed, 08 Apr 2026 04:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Service Interval: एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में लगभग 2 करोड़ मोटरसाइकिल बिके थे, साल 2025 का रिकॉर्ड भी कुछ इसी से मिलता जुलता है। ऐसे में ये तो तय है कि भारत में बाइक का इस्तेमाल करने वाले लोगों कि संख्या अधिक है। ऐसे में अब आइए समझते हैं कि नई और पुरानी बाइक दोनों को कितने किलोमीटर चलने के बाद सर्विसिंग करानी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है बाइक सर्विस का सही समय? - फोटो : Adobe Stock
Improve Motorcycle Mileage Tips: अपनी बाइक से प्यार करने वाले हर शख्स के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर कितने किलोमीटर चलने के बाद सर्विसिंग कराना सबसे सही रहता है। बता दें कि गर्मियों में बाइक के इंजन पर लोड बढ़ जाता है, जिससे समय पर सर्विसिंग कराना और भी जरूरी हो जाता है। 

आमतौर पर नई बाइक की पहली सर्विस 500 से 750 किलोमीटर के बीच होती है, जबकि पुरानी बाइक के लिए एक्सपर्ट्स हर 2500 से 3000 किलोमीटर पर सर्विसिंग की सलाह देते हैं। सही समय पर कराई गई सर्विस न केवल आपकी बाइक की उम्र बढ़ाती है, बल्कि आपको 15% से 20% तक बेहतर माइलेज भी देती है। आइए इस लेख में बाइक सर्विसिंग का सही गणित समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सर्विस कराने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किलोमीटर और समय का सही तालमेल
  • बाइक की सर्विसिंग के लिए किलोमीटर के साथ-साथ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है।
  • पहली सर्विस: नई बाइक को 500-750 किलोमीटर या एक महीने के अंदर सर्विस कराना चाहिए ताकि मैन्युफैक्चरिंग के दौरान के बारीक कण निकल जाएं।
  • पहली सर्विस के बाद हर 3000 किलोमीटर पर सर्विसिंग कराएं, अगर बाइक कम चलती है, तो हर 4 महीने में सर्विस जरूरी है।
  • हर सर्विस पर इंजन ऑयल जरूर बदलें, क्योंकि पुराना और गाढ़ा ऑयल इंजन की ताकत कम कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्विस के समय बाइक फिल्टर की जांच जरूरी - फोटो : Adobe Stock
सर्विसिंग के दौरान किन चीजों पर दें ध्यान?
 
  • एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग - माइलेज बढ़ाने के लिए एयर फिल्टर को साफ करें या बदलें और स्पार्क प्लग की जांच करें।
  • चेन क्लीनिंग - बाइक की चेन को साफ करवाकर 'ल्यूब' करवाएं, इससे बाइक स्मूथ चलेगी और आवाज नहीं करेगी।
  • ब्रेक और टायर - दोनों पहियों के ब्रेक पैड्स चेक करें और टायरों में सही हवा का दबाव सुनिश्चित करें।

4 of 5
सर्विसिंग लेट कराने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
देरी से सर्विसिंग कराने से क्या होता है?
  • खराब फिल्टर और पुराने ऑयल की वजह से बाइक पेट्रोल ज्यादा पीने लगती है।
  • गर्मियों में पुराना इंजन ऑयल जल्दी गर्म होता है, जिससे चलते-चलते बाइक बंद हो सकती है।
  • समय पर ₹500 की सर्विस न कराने से भविष्य में ₹10,000 तक का इंजन का काम निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक का माइलेज कैसे बढ़ाऐं? - फोटो : Adobe Stock
बेहतर माइलेज के लिए खास टिप्स
  • कोशिश करें कि सर्विस हमेशा कंपनी के ऑथोराइज्ड सेंटर से ही कराएं ताकि ओरिजिनल पार्ट्स मिलें।
  • सर्विस के बाद बाइक की अच्छे से धुलाई कराएं ताकि जंग न लगे और पेंट की चमक बनी रहे।
  • अगर बाइक से अजीब आवाज आए या पिकअप कम लगे, तो किलोमीटर पूरे होने का इंतजार न करें और तुरंत मैकेनिक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें