फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अचानक दिख जाए बालू तो बाइक चालक जरूर बरतें ये सावधानी, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 30 Oct 2026 12:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Prevent Motorcycle skidding: बाइक या स्कूटी चलाते समय अक्सर ऐसा होता है कि सड़क पर सामने अचानक बालू दिख जाता है।
  • ऐसे में बहुत से लोग बिना सोचे समझें उसपर गाड़ी चला देते हैं जिससे बड़ा हादसा हो जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर बालू और बजरी - फोटो : Amar Ujala
Sand on Road Bike Safety: सड़क पर अचानक बालू, रेती या बजरी बिखरी हुई दिखना बाइक चालकों के लिए बहुत बड़ा और जानलेवा खतरा बन सकता है। जब टायर और सड़क के बीच की पकड़ यानी ट्रैक्शन कम हो जाता है, तो दोपहिया वाहन के फिसलने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। 

खासकर तेज रफ्तार में चल रही बाइक के लिए यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी होती है। ऐसे में घबराने के बजाय सही तरीके से वाहन संभालना बहुत जरूरी होता है। जब भी आपको रास्ते में अचानक बालू या रेत नजर आए, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप और आपका वाहन सुरक्षित रह सकें। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या अचानक ब्रेक लगाना है मना? - फोटो : Adobestock
क्या अचानक ब्रेक लगाना है मना?
  • सड़क पर बालू या रेत दिखाई देते ही कभी भी बाइक पर अचानक और जोर से ब्रेक न लगाएं।
  • ऐसा करने से बाइक के पहिए लॉक हो सकते हैं, जिससे वाहन तुरंत फिसलकर सड़क पर गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। हमेशा गति को सामान्य तरीके से ही नियंत्रित करें।
  • इतना ही नहीं बालू या रेत दिखने पर तुरंत गाड़ी का अचानक एक्सीलेटर भी न बढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या हैंडल बिल्कुल सीधा रखें? - फोटो : Adobe Stock
हैंडल बिल्कुल सीधा रखना क्यों जरूरी?
  • रेत या बजरी वाले फिसलन भरे हिस्से से गुजरते समय हमेशा बाइक के हैंडल को एकदम सीधा रखना चाहिए।
  • उस मुश्किल समय में वाहन को मोड़ने या टर्न करने की कोई भी कोशिश बिल्कुल न करें, वरना आपका संतुलन तुरंत बिगड़ सकता है।

4 of 5
बालू दिखने पर बाइक चालक क्या न करें? - फोटो : FREEPIK
बालू दिखने पर बाइक चालक क्या न करें?
  • अगर रास्ते के किसी मोड़ या टर्न पर बालू या बजरी बिखरी हो, तो बाइक को बिल्कुल भी झुकाने से बचें।
  • ऐसे खतरनाक स्थान पर पहुंचने से पहले ही अपनी गति को धीमा कर लें और वाहन को सीधा रखते हुए ही उसे सुरक्षित पार करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों से संतुलन बिगड़ जाता है? - फोटो : FREEPIK
किन गलतियों से संतुलन बिगड़ जाता है?
  • सफर के दौरान अचानक अपना पैर जमीन पर न पटकें, क्योंकि इससे खतरा बढ़ सकता है।
  • एक्सीलेटर को धीरे-धीरे कम करते हुए और वाहन का पूरा संतुलन बनाकर उस फिसलन भरे रास्ते को आसानी से और सावधानी के साथ पार कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें