फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: बाइक देने लगे ये संकेत, तो समझ जाइए आ गया है सर्विसिंग का समय

Fri, 18 Jul 2025 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बाइक की ठीक समय पर सर्विसिंग नहीं कराते हैं तो उसकी परफॉर्मेंस धीरे धीरे खराब होने लगती है। इससे सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : FREEPIK
बाइक आज के समय केवल साधन तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह देश में लाखों लोगों की जरूरत बन चुकी है। ऑफिस जाने, किसी लंबी राइड पर निकलने से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बाइक का इस्तेमाल करने के साथ साथ उसकी एक निश्चित समय अंतराल पर सर्विसिंग करानी भी काफी जरूरी है। निश्चित समय पर बाइक की सर्विसिंग कराने से उसकी परफॉर्मेंस और लाइफस्पैन दोनों बढ़ती है। अगर आप बाइक की ठीक समय पर सर्विसिंग नहीं कराते हैं तो उसकी परफॉर्मेंस धीरे धीरे खराब होने लगती है। इससे सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी सिलसिले में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में जान सकते हैं कि बाइक की सर्विसिंग का समय नजदीक आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : AdobeStock

माइलेज में गिरावट 

अगर आपकी बाइक पहले की तुलना में ज्यादा पेट्रोल की खपत कर रही है और माइलेज कम हो गई है, तो इस बात का बड़ा संकेत है कि बाइक की सर्विसिंग का समय नजदीक आ चुका है। एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग, इंजन, गलत टायर प्रेशर में आने वाली दिक्कतों से बाइक की माइलेज कम हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Adobe Stock

चेन, गियर और इंजन

बाइक चलाते समय अगर चेन से अजीब आवाज आ रही है या गियर बदलते समय झटके जैसी आवाज आती है तो इस बात का बड़ा संकेत है बाइक को सर्विसिंग की जरूरत है। इसके अलावा अगर इंजन से पहले की तुलना में ज्यादा खड़खड़ाहट की आवाज आ रही है तो आपको जल्द से जल्द बाइक की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। 

4 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : FREEPIK

ब्रेक्स का ठीक ढंग से काम न करना 

अगर ब्रेक लगाते समय तेज आवाज आती या ब्रेक लगाने के बाद बाइक रुकने में ज्यादा समय लेती है या ब्रेक सॉफ्ट लग रहे हैं तो यह एक बड़ा संकेत है। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने ब्रेक सिस्टम की जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Maintenance Tips - फोटो : Adobe Stock
आपको 3 से 4 महीनों के बाद एक बार अपनी बाइक की सर्विसिंग करा लेनी चाहिए। वहीं अगर आपकी बाइक 3 से 4 महीनों से पहले 3 हजार किलोमीटर पिछली सर्विसिंग के बाद चल चुकी है तो भी आपको उसकी समय रहते सर्विसिंग करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें