फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSCCE Loan Limit: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में हुआ बड़ा बदलाव, जानें कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

Fri, 21 Aug 2026 05:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार सरकार ने 'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' के तहत मिलने वाले लोन की अधिकतम सीमा को 4 लाख से घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। इसी बदलाव की वजह से यह योजना इन दिनों काफी चर्चा में है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं और इसके लिए आवेदन की क्या प्रक्रिया है।
विज्ञापन
1 of 5
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना - फोटो : AI
Bscce Loan Limit Change: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए संचालित 'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' के नियमों में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। इस योजना के तहत पहले छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था, जिसे अब घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। 

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, इस योजना को अगले 5 साल के लिए विस्तारित करते हुए वर्ष 2031 तक प्रभावी कर दिया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बदलाव के बाद अब छात्रों को लोन कैसे मिलेगा और क्या नियम बदले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कौन कर सकता है योजना में आवेदन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
कौन कर सकता है योजना में आवेदन (पात्रता व शर्तें)
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • छात्र ने बिहार राज्य या सीमावर्ती क्षेत्रों के मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास की हो।
  • आवेदन करते समय छात्र की अधिकतम उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यह योजना सिर्फ उच्च शिक्षा यानी स्नातक, डिप्लोमा या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ही मान्य है।
विज्ञापन

3 of 5
आवेदन की आसान प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आवेदन की आसान प्रक्रिया
  • सबसे पहले छात्रों को शिक्षा विभाग बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल (https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके 'बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' विकल्प चुनकर फॉर्म भरें।
  • आवेदन जमा करने के बाद मिले पावती पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निकटतम जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र जाना होता है।
  • डीआरसीसी केंद्र पर डाक्यूमेंट्स की फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद लोन स्वीकृत कर दिया जाता है।

4 of 5
लोन की सीमा घटी, अब मिलेगा 2 लाख रुपये का लोन - फोटो : AdobeStock
लोन की सीमा घटी, अब मिलेगा 2 लाख रुपये का लोन
  • इस योजना के तहत अब बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ही एजुकेशन लोन प्रदान किया जाएगा।
  • 2 लाख रुपये तक के इस लोन के लिए छात्र पहले की तरह ऑनलाइन माध्यम से सीधे आवेदन कर सकेंगे।
  • सरकार का उद्देश्य कम लागत वाले पाठ्यक्रमों और जरूरतमंद छात्रों तक इस योजना का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल - फोटो : AdobeStock
2 लाख रुपये से अधिक लोन के लिए 'पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल'
  • अगर किसी छात्र को अपनी पढ़ाई या कोर्स के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा राशि की आवश्यकता होती है तो ऐसे छात्र केंद्र सरकार के 'प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी पोर्टल' के माध्यम से बैंकों में लोन के लिए आवेदन करना होगा।
  • बैंकों द्वारा दी जाने वाली इस अतिरिक्त राशि पर सामान्य बैंकिंग नियम और ब्याज दरें लागू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें