Student Credit Card Scheme: शिक्षा ही एक अच्छे समाज की बुनियाद को तय करने का काम करती है। देश में आज भी ऐसे छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा अच्छे से पूरी नहीं कर पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के बाद छात्रों को पढ़ाई के खर्चे को लेकर परेशान होना की जरूरत नहीं होगी। छात्रों को आसानी से 4 लाख रुपये तक की राशि लोन के रूप में मिल जाएगी। लोन में मिली इस राशि के लिए उनको ज्यादा ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा। इस लोन पर आपको 4 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -