Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उनको आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुभद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कई तरह की स्कीमों का संचालन देश में किया जा रहा है। ये योजनाओं महिलाओं को आर्थिक रूप से तो सशक्त कर ही रही हैं साथ ही स्वारोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करके महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में भी बढ़ा रही हैं। वहीं बिहार में महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की है। इस योजना पर कैबिनेट की मीटिंग में मुहर भी लग गई है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -