New Rules From 1st November: अक्तूबर का महीना खत्म होने के साथ ही देश में हर महीने की तरह पहली तारीख से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब, रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। हर महीने की शुरुआत में कुछ खास वित्तीय और सरकारी नियमों में फेरबदल होता है, जो हर घर को प्रभावित करते हैं।
इस बार भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों से लेकर टैक्स, पेंशन और बैंकिंग से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से नए बदलाव आपकी जिंदगी पर असर डालने वाले हैं।