BH Series Number Plate Eligibility: नया वाहन खरीदने के बाद जब लोग दूसरे राज्य में नौकरी या तबादले के कारण शिफ्ट होते हैं, तो उन्हें अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन बदलने और आरटीओ के चक्कर काटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बड़ी समस्या से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने 2021 में 'BH सीरीज' (भारत सीरीज) की नंबर प्लेट की शुरुआत की।
इस खास नंबर प्लेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको देश के किसी भी राज्य में जाने पर दोबारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह नंबर प्लेट किसे मिलती है और इसके लिए आवेदन करने का क्या तरीका है।