Is it safe to run an ac when its raining: बारिश शुरू होते ही कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इस मौसम में एसी चलाना सुरक्षित है। आइए जानते हैं कि बारिश का एसी के आउटडोर यूनिट पर क्या असर पड़ता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
AC Tips: मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बारिश के समय एयर कंडीशनर चलाना सही है या इससे उसके आउटडोर यूनिट को नुकसान पहुंच सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग तेज बारिश होते ही एसी बंद कर देते हैं। वहीं कई लोग बिना किसी चिंता के इसका इस्तेमाल जारी रखते हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
क्या बारिश में एसी का आउटडोर यूनिट खराब हो जाता है?
स्प्लिट एसी का आउटडोर यूनिट इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह सामान्य बारिश, धूप और धूल जैसी बाहरी परिस्थितियों को सहन कर सके।
इस कारण केवल बारिश का पानी पड़ने से आउटडोर यूनिट खराब हो जाना सामान्य स्थिति में संभव नहीं होता है।
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट मौसम को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।
इसकी इलेक्ट्रिकल वायरिंग तथा महत्वपूर्ण हिस्सों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सुरक्षा मानकों का पालन भी किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
इसी वजह से सामान्य बारिश के दौरान एसी चलाना सुरक्षित माना जाता है।
वहीं समस्या तब पैदा हो सकती है जब आउटडोर यूनिट के पास पानी भर जाए या एसी का आउटडोर यूनिट लंबे समय तक जलभराव में डूबा रहे।
ऐसी स्थिति में एसी के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
4 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
कई बार लोग एसी के आउटडोर यूनिट को पूरी तरह ढकने के लिए प्लास्टिक या मोटे कवर का इस्तेमाल करते हैं।
आपको इस तरह की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
आउटडोर यूनिट को गर्म हवा बाहर निकालने के लिए पर्याप्त एयरफ्लो चाहिए होता है।
अगर इसे पूरी तरह से ढक दिया जाए तो इससे कूलिंग क्षमता घट सकती है।
इसके अलावा एसी में दिक्कतों के आने की संभावना भी बढ़ जाती है।