Phone Fraudsters Posing As Well Wishers: डिजिटल दौर में साइबर स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। आजकल जालसाज अनजान बनकर नहीं, बल्कि आपका असली 'शुभचिंतक' या 'हितैषी' बनकर फोन करते हैं ताकि आसानी से आपका भरोसा जीता जा सके। लोग अक्सर उनकी मीठी बातों और इमरजेंसी का नाटक देखकर झांसे में आ जाते हैं और अपना बैंक खाता खाली करवा बैठते हैं।
अगर आप इन ठगों की मुख्य ट्रिक्स और चालों को समझ लें, तो खुद को और अपने परिवार को इस नुकसान से बचा सकते हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं ठगी के तरीके।