Car Accident Insurance Claim Process: सड़क दुर्घटना होना अपने आप में बेहद दुखद घटना है, ऐसे आपातकालीन स्थिति में लोगों का घबराना स्वभाविक है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग घबराकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बाद में उनका बीमा क्लेम या तो रिजेक्ट हो जाता है या क्मेल मिलने में परेशानी होती है।
हादसे के बाद तुरंत सही कदम उठाना और गलतियों से बचना बेहद जरूरी है ताकि इंश्योरेंस कंपनी बिना किसी अड़चन के गाड़ी के नुकसान या इलाज का पूरा पैसा दे। अगर आप मोटर बीमा का क्लेम आसानी से पाना चाहते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एक्सीडेंट होने पर तुरंत क्या करें और क्या न करें।