Fake CBI Police Call Complaint: आज समय में हर घंटे देश में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर आम लोगों से लाखों रुपये ठगने के कई मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी फर्जी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं और गैर-कानूनी काम का झूठा डर दिखाकर पैसे वसूलते हैं।
ऐसा फर्जी कॉल आने पर सबसे पहले बिना डरे कॉल तुरंत काट दें। याद रखें कि भारतीय कानून में वीडियो कॉल या फोन पर किसी को गिरफ्तार करने का कोई नियम नहीं है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।