Mutual Fund SIP: अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जहां आपके पैसों पर शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में म्यूचुअल फंड स्कीम एक शानदार विकल्प है। हालांकि, निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना काफी अच्छी रहती है। बीते कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी वजह से देश में ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड में आप एसआईपी बनाकर निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको पैसों को एक बार फिक्स करने का भी विकल्प मिलता है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेश एक शानदार ऑप्शन है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 4 हजार रुपये की बचत करके मैच्योरिटी के समय 2.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं?