फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: नवरात्रि और दिवाली पर होगी बंपर कमाई! ये बिजनेस शूरू करके आप हो सकते हैं मालामाल

Wed, 24 Sep 2025 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Business Ideas 2025: नवरात्रि, दशहरा, दिवाली का त्योहार केवल पूजा और उत्सव का ही नहीं होता है बल्कि इसमें आप अपना बिजनेस शुरू करके अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Diwali Business Ideas 2025 - फोटो : Adobe
Diwali Business Ideas 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली का त्योहार केवल पूजा और उत्सव का ही नहीं होता है बल्कि इसमें आप अपना बिजनेस शुरू करके अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से कोई बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। यह त्योहारी सीजन बिजनेस शुरू करने के लिए गोल्डन चांस साबित हो सकता है।

अगर आप थोड़ा निवेश के साथ बाजार की समझ लेकर किसी अच्छे व्यापार को शुरू करते हैं तो कम समय मे अच्छी खासी कमाई हो सकती है। त्योहारों के सीजन में सजावटी समान, पूजा की सामग्री, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मांग काफी बढ़ जाती है। खास बात यह है कि इन्हें आप कम लागत में भी शुरू कर सकते हैं। कई लोग इस तरह के बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Diwali Business Ideas 2025 - फोटो : Adobe Stock

सजावटी समान का बिजनेस

  • नवरात्रि और दिवाली के समय लोग अपने घर को सजाते हैं। 
  • इस कारण सजावटी समानों की मांग काफी बढ़ जाती है। 
  • इस त्योहारी सीजन में अगर आप यह बिजनेस शुरू करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  • आप थोक भाव में सजावटी समान को खरीदकर उसे अच्छे भाव पर बाजार में बेच सकते हैं। 

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता

विज्ञापन

3 of 5
Diwali Business Ideas 2025 - फोटो : Adobe Stock

मिठाई 

  • त्योहारों के समय मिठाई की काफी मांग रहती है। 
  • दिवाली पर बड़े पैमाने पर लोग मिठाई की खरीदारी करते हैं। 
  • आप थोक भाव में मिठाई खरीदकर उसकी अच्छे से पैकेजिंग करें और बाजार में उचित मुनाफे पर बेच सकते हैं। 
  • इस बिजनेस को शुरू करके भी आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

4 of 5
Diwali Business Ideas 2025 - फोटो : Adobe Stock

पूजा सामग्री 

  • नवरात्रि और दिवाली के सीजन में पूजा सामग्री की काफी बिक्री होती है। 
  • इस दौरान अगरबत्ती, कपूर, रोली, मौली, दिया, नारियल आदि चीजों की मांग काफी बढ़ जाती है। 
  • आप कम लागत में इस बिजनेस को शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali Business Ideas 2025 - फोटो : Adobe Stock

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 

  • धनतेरस और दिवाली के समय लोग बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी करते हैं। 
  • वहीं सरकार द्वारा जीएसटी की दरों को कम किए जाने के बाद इनकी ज्यादा सेल होने की उम्मीद की जा रही है। 
  • ऐसे में आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 
  • हालांकि, इस बिजनेस को शुरू करने में लागत थोड़ा ज्यादा आ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें