फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mosquito Lamp: गर्मी में मच्छरों से हैं परेशान, तो घर ले आएं ये सस्ती और असरदार मशीन, तेजी से हो रही बिक्री

Thu, 31 Mar 2022 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम के बाद अब गर्मी का मौसम आ चुका है, और इस बार तो गर्मी जोरो पर है। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना तेजी से शुरू कर दिया। जहां पिछले साल बीच-बीच में बारिश होने के कारण गर्मी का एहसास काफी देर से हुआ, तो वहीं इस साल बारिश न होने के कारण पारा 30 डिग्री के भी ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में इस जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इस मौसम में लोगों के लिए दिक्कत सिर्फ तेज गर्मी ही नहीं है, बल्कि एक समस्या मच्छर भी हैं। दरअसल, जैसे ही गर्मी आती है, वैसे ही मच्छर लोगों को परेशान करने लगते हैं। ऐसे में लोग मच्छरदानी समेत कई अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम आपको कुछ शानदार मॉस्किटो किलर मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सस्ती होने के साथ ही काफी असरदार भी है। तो चलिए जानते हैं इन मशीनों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अल्ट्रा लाइटवेट और पोर्टेबल मशीन
  • मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के लिए आप अल्ट्रा लाइटवेट और पोर्टेबल मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगा एंटी स्केप पावरफुल फैन और यूवी लाइट मच्छरों को अपनी ओर खींचती है, जिसके बाद मच्छरों को ये मार देती है। आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं और ये आपको ऑनलाइन लगभग 600 रुपये तक आसानी से मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इलेक्ट्रिक एलईडी मॉस्किटो किलर
  • ये इलेक्ट्रिक एलईडी मॉस्किटो किलर मशीन लो नॉइस है यानी इसमें से किसी तरह की कोई आवाज नहीं आती है। ये मच्छरों का खात्मा कर आपको आराम की नींद लेने में मदद करती है। ऑनलाइन ये आपको लगभग 800 रुपये के आसपास ऑनलाइन मिल सकती है।

4 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मॉस्किटो किलर लैंप
  • इस मॉस्किटो किलर लैंप में हाई पावर की पर्पल एलईडी लगी होती है, जो मच्छरों को अपनी और खींचकर उन्हें मार देती है। वहीं, ये आपकी यूएसबी केबल से ही चार्ज हो जाती है और इसकी बैटरी लगभग 8 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत लगभग 1 हजार रुपये के आसपास है, जिसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मॉस्किटो किलर मशीन
  • इसे आप यूएसबी केबल से चार्ज कर सकते हैं और साथ ही इसमें लगा सक्शन फैन मच्छरों को मारने में मदद करता है। इस मशीन की कीमत ऑनलाइन लगभग 650 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मच्छरों के लिए सस्ती मॉस्किटो किलर मशीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मॉस्किटो किलर मशीन अल्ट्रा पोर्टेबल
  • इस मॉस्किटो किलर मशीन अल्ट्रा पोर्टेबल में छह पर्पल एलईडी लाइट लगी होने के कारण मच्छर इसकी और खींचे चले आते हैं। ये बच्चों के लिए भी सुरक्षित है। वहीं, बात इसकी कीमत की करें, तो ऑनलाइन आपको ये लगभग 800 रुपये तक मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें