अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलने वाली भारत की बेस्ट सीएनजी कारों के बारे में बताने वाले हैं। सीएनजी की इन कारों को खरीदने पर आपकी अच्छी खासी बचत होगी। पेट्रोल और डीजल के दामों में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए लोगों का झुकाव अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ हो रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भारत में काफी बढ़ी है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन न केवल पर्यावरण के लिए बढ़िया होते हैं। वहीं इनको इस्तेमाल करने पर आपकी जेब पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको 10 लाख रुपये से भी कम कीमत में मिलने वाली सीएनजी कारों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -