अगर आप विदेश में घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन पैसों के अभाव में अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। कई लोगों के मुताबिक विदेश घूमना काफी महंगा सौदा होता है। इसमें पैसे काफी ज्यादा खर्च होते हैं। ये बात बिल्कुल सच है। वहीं दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आप बहुत सस्ते में घूमकर आ सकते हैं। इन देशों में करेंसी भी भारतीय रुपयों के मुकाबले सस्ती है। इसके अलावा खाने-पीने, रहने के लिए होटल और घूमने का खर्च भी कम होता है। हालांकि, इसके लिए आपको प्लानिंग करने की जरूरत है। कुछ देश ऐसे हैं, जहां पर आप 30 से 40 हजार रुपये के बजट में घूमकर आ सकते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सस्ते में ट्रैवल कर सकते हैं। आइए जानते हैं -