Reduce Room Humidity Without AC: मानसून के मौसम में तापमान भले ही गर्मी के मौसम की तुलना में थोड़ा कम होता है, लेकिन हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसी वजह से घरों के अंदर एक अजीब सी चिपचिपी गर्मी और दमघोंटू उमस होने लगती है, जो सामान्य गर्मी से भी ज्यादा परेशान करती है।
ऐसे मौसम में साधारण कूलर भी काम करना बंद कर देता है क्योंकि कूलर हवा में और ज्यादा नमी बढ़ा देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बिना एसी के इस्तेमाल किए आप किन तरीकों से अपने कमरे की उमस को कम कर सकते हैं।