AC Dry Mode Benefits: बारिश के मौसम शुरू होते ही तापमान में तो गिरवाट तो होती है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से घर के भीतर भारी उमस और चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए एसी का तापमान कम कर देते हैं, जिससे कमरा बहुत ठंडा तो हो जाता है पर उमस की समस्या फिर भी नहीं दूर होती है।
असल में जानकारी के आभाव में अक्सर लोग कमरे की चिपचिपाहट की समस्या को समझ नहीं पाते हैं। इसी कड़ी में बहुत कम लोगों को मालूम है कि हमारे एसी के रिमोट में ही एक ऐसा खास बटन छुपा होता है, जो बिजली बचाते हुए कमरे की पूरी नमी को सोख लेता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एसी का वह कौन-सा बटन है और इस चिपचिपी गर्मी में उसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।