फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आउटडोर यूनिट को धोने से पहले जरूर ध्यान रखें इन बातों का, वरना खराब हो सकता है AC

Tue, 16 Jun 2026 06:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Outdoor Ki Dhulai Kaise Kare: अगर आप भी अपने एसी की सर्विस करवा रहे हैं या खुद से एसी के आउटडोर को धो रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपका एसी खराब तक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
AC के आउटडोर यूनिट को साफ करते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
AC Outdoor Ceaning Tips: अगर ये कहा जाए कि आज के समय में एसी लगभग हर घर की जरूरत बन गया है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? गर्मी से बचने के लिए लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी सर्विस के समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

जैसे- एसी के आउटडोर यूनिटी को धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाए तो आपका एसी खराब तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं एसी के आउटडोर यूनिट की धुलाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
AC के आउटडोर यूनिट को साफ करते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
AC के आउटडोर यूनिट को पानी से धो सकते हैं?
  • एसी का आउटडोर यूनिट खुले में लगा होता है
  • ऐसे में इस पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है
  • इसलिए अगर एसी के आउटडोर यूनिट की सफाई न की जाए, तो इसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है
विज्ञापन

3 of 5
AC के आउटडोर यूनिट को साफ करते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
  • आउटडोर यूनिट में गंदगी भरी होने के कारण इसे कूलिंग करने में सामान्य से अधिक समय लगता है
  • साथ ही एसी के कंप्रेसर को अधिक चलना पड़ता है और साथ ही कंप्रेसर पर दबाव भी अधिक पड़ता है
  • यही नहीं, इससे बिजली का बिल भी बढ़ता है 
  • इसलिए एसी को आप पानी से धो सकते हैं ताकि इस पर लगी गंदगी निकल जाए और एसी की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहे

4 of 5
AC के आउटडोर यूनिट को साफ करते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
एसी के आउटडोर को पानी से धोते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • एसी के आउटडोर यूनिटी को साफ करना जरूरी है, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है
  • अगर आप ध्यान नहीं रखते हैं, तो एसी खराब भी हो सकता है
  • एसी के आउटडोर यूनिट की धुलाई करने से पहले एसी को मेन स्विच से बंद कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC के आउटडोर यूनिट को साफ करते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : AI Generated
  • ध्यान रहे आउटडोर यूनिट पर तेज प्रेशर से पानी न डालें
  • पानी के अधिक दबाव से यूनिट के कुछ हिस्सों या पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है
  • जैसे- अगर अंदर लगी पतली फिन्स मुड़ जाए तो इससे हवा का फ्लो प्रभावित हो सकता है जिसका सीधा असर एसी की कूलिंग पर पड़ता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें