फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थों के अलावा ट्रेन में कौन-कौन सी चीजें सामान के तौर पर ले जाना प्रतिबंधित है? यहां जानें

Tue, 18 Aug 2026 08:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banned Items in Indian Railways: ट्रेन में यात्रा करते समय कई ऐसी चीजें प्रतिबंधित हैं जिन्हें हम अपने साथ नहीं ले जा सकते। अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ पटाखे या गैस सिलेंडर जैसी चीजें ही बैन हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी वस्तुएं हैं जिनके बारे में हर यात्री को जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में प्रतिबंधित सामान - फोटो : AI
Banned Items In Indian Railways: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने ट्रेन में सामान ले जाने को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। अक्सर लोग लगता है कि ट्रेन में सिर्फ पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर या पटाखों जैसे ज्वलनशील पदार्थ ट्रेन में ले जाना मना है। 

मगर क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें ट्रेन में साथ ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है? अगर आप गलती से भी ये सामान साथ ले जाते हैं, तो आपको जेल या भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विस्फोटक और खतरनाक रसायन - फोटो : Amar Ujala
विस्फोटक और खतरनाक रसायन
  • पटाखों, बारूद और गनपाउडर के अलावा ट्रेन में किसी भी तरह का तेजाब या जहरीले रसायन ले जाना सख्त मना होता है। 
  • इन चीजों से ट्रेन में आग लगने या यात्रियों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
धारदार हथियार - फोटो : Adobe stock
धारदार हथियार
  • ट्रेन में बिना वैध लाइसेंस के बंदूक, पिस्तौल या कारतूस ले जाना कानूनन अपराध है।
  • इसके अलावा तलवार, कृपाण, बड़ी छुरी या कोई भी खतरनाक धारदार वस्तु बिना सुरक्षा कवर के ले जाने की अनुमति नहीं है।

4 of 5
बदबूदार और सड़ने वाला सामान - फोटो : Adobe Stock
बदबूदार और सड़ने वाला सामान
  • यात्रा के दौरान किसी भी तरह का ऐसा सामान ले जाना मना है जिससे तेज बदबू आती हो। 
  • इसमें सड़ी हुई मछलियां, बदबूदार चमड़ा या कोई भी ऐसी चीज शामिल है जिससे साथी यात्रियों को असुविधा हो उन चीजों को आप ट्रेन में लेकर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना इजाजत पालतू जानवर नहीं ले जा सकते - फोटो : FreePik
बिना इजाजत पालतू जानवर नहीं ले जा सकते
  • बिना रेलवे की लिखित अनुमति के ट्रेन के डिब्बे में पालतू कुत्ते, बिल्ली या कोई अन्य जानवर ले जाना मना है।
  • इसके अलावा तय सीमा से बहुत ज्यादा या भारी-भरकम सामान ले जाने पर भी पाबंदी होती है।
  • ऐसे में अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो ऊपर बताई बातों का विषेश ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें