फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Alert: क्या आप पर भी आते हैं ऐसे ईमेल? तो भूलकर भी न करें क्लिक, बैंक खाता हो सकता है खाली

Tue, 01 Mar 2022 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
एक समय था जब हमें किसी अपने को संदेश पहुंचाने के लिए चिट्ठी भेजनी पड़ती थी। वहीं, उस चिट्ठी को जाने में काफी समय भी लगता था। लेकिन आज के दौर में मोबाइल होने की वजह से चीजें काफी बदल गई हैं। वहीं, हमारे पास ईमेल भी है, जिसके जरिए हम किसी को भी उसके ईमेल एड्रेस के जरिए कुछ भी लिखकर मिनटों में उसे भेज सकते हैं। इसके दो फायदे होते हैं, पहला कि इससे समय बचता है और दूसरा कि ये ईमेल काफी सुरक्षित भी होते हैं। वहीं, आपने अमूमन देखा होगा कि आपके पास कई तरह के अनचाहे ईमेल भी आते रहते होंगे? जिसमें कई कंपनियों का प्रचार या अन्य चीजें शामिल होती हैं। लेकिन इन ईमेल के बीच में ही कुछ ऐसी ईमेल भी आ जाती हैं, जो आपके सिस्टम को हैक करके आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकती हैं। इसलिए इनसे बचना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि आपको किस तरह के ईमेल पर क्लिक नहीं करना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
लोन मंजूरी का ईमेल
  • अमूमन ऐसे ईमेल दिन में एक तो आ ही जाता है। इस पर लिखा होता है कि आपका 50 लाख या अन्य अमाउंट का लोन मंजूर हो गया है, पैसे पाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। लेकिन ध्यान रहे आपको ऐसा कुछ नहीं करना है, क्योंकि ये जालसाज की तरफ से भेजा गया नकली ईमेल होता है।
विज्ञापन

3 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
केवाईसी अपडेट वाली ईमेल
  • जालसाज केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों को खूब चूना लगाते हैं। ये आपको बिल्कुल असली दिखने वाला जैसा एक फर्जी केवाईसी करवाने का ईमेल भेजते हैं। लेकिन आपको इसे डिलीट कर देना चाहिए, और ऐसी ईमेल को कभी नहीं खोलना चाहिए और न ही अपनी जानकारियां इन्हें देनी चाहिए।

4 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
लॉटरी जीतने वाली ईमेल
  • कई बार लोगों को जालसाज पैसों का लालच देते हैं। एक असली लॉटरी जीतने जैसा फर्जी ईमेल भेजा जाता है, और बदले में आपकी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं। इस तरह के ईमेल के जरिए लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके बैंक खाते में सेंध लगाई जाती है। इसलिए इन ईमेल को डिलीट करना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
क्रेडिट कार्ड वाले ईमेल
  • कई बार आपने देखा होगा कि आपको एक ईमेल आता है, जिस पर लिखा होता है कि आपके घर आपका क्रेडिट कार्ड भेज दिया गया है। बदले में आपको एक फॉर्म भरना होता है। लेकिन असल में ईमेल प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने किसी कार्ड के लिए आवेदन किया ही नहीं होता है। ये ईमेल आपका डेटा चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्रॉड इमेल से बचने के तरीके - फोटो : istock
एनजीओ जैसे ईमेल
  • कई बार आपने देखा होगा कि आपके पास कुछ एनजीओ वगैरह के नाम से ईमेल आते होंगे। लेकिन असल में ये ईमेल जालसाजों द्वारा आपको भेजे जाते हैं, क्योंकि शायद ही एनजीओ द्वारा आपके पास ईमेल भेजा गया हो। ऐसे में बिना सोचे समझे ऐसी ईमेल पर क्लिक न करें, बल्कि उसे तुरंत डिलीट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें