फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Aaj Band Hai: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं? चेक करें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

Sat, 13 Dec 2025 07:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Bank Khula Hai Kya: आज शनिवार के दिन अगर आप बैंक जा रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है।
विज्ञापन
1 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Amar Ujala
Bank Open or Closed Today: आज के समय में अधिकतर काम ऑनलाइन है। जैसे घर बैठे शॉपिंग कर सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं, किसी से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी हैं जो घर बैठे ऑनलाइन हो जाती है। जैसे, बैंकिंग से जुड़े काम।

किसी को पैसे भेजने से लेकर किसी से पैसे प्राप्त करने से लेकर, बैंक अकाउंट में आ रही दिक्कतों को कस्टमर केयर से बात करके दूर कर सकते हैं आदि। हालांकि, कई काम ऐसे भी हैं जिनके लिए हमें बैंक ही जाना होता है। पर क्या अगर आपको आज किसी काम से बैंक जाना है, तो क्या आज बैंक खुला है? तो चलिए जानते हैं आज शनिवार के दिन बैंक बंद है या खुला है। आप अपने शहर के बैंक के बारे में यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक खुला है?
  • आप अगर आज किसी का से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो जान लें कि आज बैंक नहीं खुला है। दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार है जिसकी वजह से बैंकों का अवकाश है और ये छुट्टी पूरे देश के बैंकों की है। इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कैंसिल करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
आगे कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक?
  • आप कल यानी 14 दिसंबर 2025 को भी बैंक नहीं जा सकते, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंक बंद रहेंगे

4 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • 19 दिसंबर 2025 को गोवा मुक्ति दिवस है जिसकी वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 21 दिसंबर 2025 को इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 24 दिसंबर 2025 को इस दिन क्रिसमस ईव है, इसलिए इस दिन मेघालय और मिजोरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

5 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस की वजह से  दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • 26 दिसंबर 2025 को मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा जिसके कारण इन तीनों जगह के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसी दिन शहीद उधम सिंह जयंती  के कारण हरियाणा के बैंक भी बंद रहेंगे
विज्ञापन

6 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • 27 दिसंबर 2025 को गुरु गोबिंद सिंह जयंती है जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 27 दिसंबर 2025 को इस दिन महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • 28 दिसंबर 2025 को रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 दिसंबर 2025 को यू कियांग नांगबाह दिवस के कारण मेघालय में और तामु लोसर की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत की वजह से मिजोरम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें