फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

October Bank Holidays: अक्तूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, अपने शहर के बैकों की छुट्टियां यहां देखें

Wed, 01 Oct 2025 07:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

October Mein Bank Kab Band Rahenge: अक्तूबर महीने में इस बार 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holidays in October 2025 Check Complete List: आज के समय में अगर हमें एक रूपये की कोई चीज खरीदनी है या इससे ज्यादा की, तो लोग ऑनलाइन पेमेंट कर पाते हैं। यूपीआई के आने से तो पेमेंट करने में और भी आसानी हुई है। इसलिए लोग अब कैश कम ही रखते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकिग क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं।

अधिकतर काम अब मोबाइल बैंकिंग या एप से हो जाते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी कुछ काम ऐसे हैं जिनको करवाने के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि ये देखें कि कब बैंक खुले हैं और बैंक की कब छुट्टी है। जैसे, इस बार अक्तूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आप यहां बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद हैं। यहां देखे बैंकों की छुट्टियां...
विज्ञापन

2 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
किस शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें:-

1 अक्तूबर
  • नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
2 अक्तूबर
  • महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव है, इसलिए इस दिन इन शहरों में बैंकों में काम नहीं होगा
विज्ञापन

3 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
3 अक्तूबर
  • दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
4 अक्तूबर 
  • दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं
5 अक्तूबर
  • पूरे देश के बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा

4 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
6 अक्तूबर
  • लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी
7 अक्तूबर
  • महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
10 अक्तूबर
  • करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
11 अक्तूबर
  • महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी, इसिलए बैंक में काम नहीं होगा
विज्ञापन

5 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
12 अक्तूबर
  • रविवार की छुट्टी पूरे देश के बैंकों की रहेगी
18 अक्तूबर
  • कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
19 अक्तूबर
  • इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक में काम नहीं होगा
विज्ञापन

6 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
20 अक्तूबर
  • दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
21 अक्तूबर
  • दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

7 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Freepik
22 अक्तूबर
  • दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंकों की छुट्टी रहेगी
23 अक्तूबर
  • भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहने वाले हैं

8 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
25 अक्तूबर
  • महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
26 अक्तूबर
  • पूरे देश के बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा
विज्ञापन

9 of 9
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
27 अक्तूबर
  • छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी और इसी तरह 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
31 अक्टूबर
  • सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें