October 2022 Bank Holiday: अब अगर आप देखेंगे तो ज्यादातर लोगों की सैलरी बैंक खाते में ही आती है, और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस पैसे को इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा लोग अपने पर्सनल बैंक खाते भी खुलवाते हैं और अक्सर कई कामों के लिए लोगों को बैंक भी जाना पड़ता है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि बैंक से हमारा जीवन कितना जुड़ा हुआ है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम बैंक जाते हैं और पता चलता है कि आज बैंक की छुट्टी है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले ही जान लें कि कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में अक्तूबर 2022 महीने में बैंक की कब-कब छुट्टियां हैं। वैसे यहां ये भी जान लीजिए कि इस बार बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ये अलग-अलग जगह के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां हैं। आप अगली स्लाइड्स में अक्तूबर की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...