फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम, मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Apr 2022 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
आज के समय में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं। घर बैठे खरीदारी करनी हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो। लेकिन अब भी कुछ काम ऐसे हैं, जिनके लिए लोगों को बैंक जरूर जाना पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि किस दिन बैंक खुलेंगे और किस दिन ये बंद रहेंगे। दरअसल, कोई नौकरीपेशा होता है तो कोई अपना काम करता है। ऐसे में लोग बैंक जाने के लिए समय निकालते हैं, ताकि बैंक से जुड़े जरूरी कामों को पूरा किया जा सके। लेकिन सोचिए कि आप बैंक गए और बैंक छुट्टी के कारण बंद हो? तो आपका समय खराब होगा। इससे बचने के लिए हम आपको मई महीने की छुट्टियों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। आरबीआई की तरफ से बैंकों की छुट्टियां जारी की गई है, जिसमें मई महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए देखते हैं छुट्टियों की लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
ये रही मई की लिस्ट:-

1 और 2 मई 2022
  • 1 मई को मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 2 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती की छुट्टी कई राज्यों में हैं, जहां बैंक का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : istock
3, 4 और 8 मई 2022
  • 3 मई को ईद-उल-फितर के कारण लगभग पूरे देश में छुट्टी रहेगी और बसवा जयंती की वजह से कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 4 मई को ईद-उल-फितर की वजह से तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 8 मई को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : pixabay
9, 14 और 15 मई 2022
  • 9 मई को गुरु रवींद्रनाथ जयंती है, जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 14 मई को दूसरा शनिवार और 15 मई को रविवार की छुट्टी बैंकों में रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : istock
16, 22 और 24 मई 2022
  • 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है, जिसके कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। दूसरी तरफ 24 मई को काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन होने की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मई मे कितने दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : istock
28 और 29 मई 2022
  • जहां मई की 28 तारीख को चौथा शनिवार पड़ रहा है, तो वहीं 29 मई को रविवार है। इसलिए इन दोनों दिन भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें