फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

March Bank Holidays: इस महीने 18 दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Sun, 01 Mar 2026 06:43 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

March Bank holidays 2026 List: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई बैंकों की छुट्टी के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है और इसी के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां तय होती है। आप यहां जान सकते हैं इस बार मार्च महीने में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holiday In March 2026: आज से मार्च का महीना लग चुका है यानी साल का तीसरा महीना। आज से देश में कई नए नियम लागू हो रहे हैं। जैसे, रेलवे से लेकर व्हाट्सएप को लेकर आदि। ठीक इसी तरह आज आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है इस महीने या मार्च के महीने में बैंकों की छुट्टी कब-कब रहने वाली है।

आपको अगर इस महीने किसी काम से बैंक जाना है तो पहले जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में मार्च महीने में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन बैंक खुले रहेंगे। आप यहां मार्च में रहने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: मार्च महीने में इस बार कुल कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
जवाब:
इस महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि, इन 18 दिनों की बैंकों की छुट्टी पूरे देश में नहीं बल्कि, अलग-अलग शहरों के हिसाब से है
विज्ञापन

3 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: इस महीने में कितने रविवार पड़ रहे हैं
जवाब:
1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार है जिसकी वजह से देश के सभी बैंक इन पांचों दिनों में बंद रहेंगे

4 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: कितने शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 
जवाब:
मार्च महीने में 14 और 28 तारीख को शनिवार पड़ रहे हैं। महीने का दूसरा और चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: किस-किस तारीख को बंद रहेंगे बैंक? 
जवाब:
2 मार्च को होलिका दहन होने के कारण लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे
3 मार्च को होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलण्डी/होलिका दहन की वजह से गंगटोक, विजयवाड़ा, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

6 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
4 और 13 मार्च को बंद रहेंगे बैंक
  • 4 मार्च को होली/होली दूसरा दिन - धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 13 मार्च को चापचर कुट के कारण आइजोल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

7 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
17, 19 और 20 को बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 17 मार्च को शब-ए-कद्र होने की वजह से ज्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 19 मार्च को गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष दिवस/साजिबु नोंगमापानबा (चेइराओबा)/पहला नवरात्र की वजह से बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
  • 20 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा की वजह से जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाजा के बैंकों की छुट्टी रहेगी

8 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
21 और 26 को कई शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 21 मार्च को रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल की वजह से कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा छोड़कर बाकी शहरों के बैंक बंद रहेंगे
  • 26 मार्च को श्री राम नवमी है जिसकी वजह से अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

9 of 9
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
27 और महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को भी कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
  • 27 मार्च को श्री राम नवमी (चैते दसैन) के कारण भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 31 मार्च को महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती होने की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें