फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों के बैंक खाते में पहुंच सकती है 19वीं किस्त? देखें क्या आप हैं सूची में

Tue, 14 Jan 2025 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 Kist Kab Aayegi: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं वे आवेदन करके सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria For 19th Kist: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को अलग-अलग लाभ देती है। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ा जाता है और इसके बाद साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

भारत सरकार की इस योजना से अगर आप भी जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं। वहीं, जो लोग इस योजना से जुड़े हैं क्या उन सभी को 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कौन किसान इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe stock
किन किसानों को मिल सकते हैं किस्त के पैसे?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके मन में एक सवाल जरूर चल रहा होगा कि क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो यहां जान लीजिए कि योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो पात्र होते हैं और साथ ही उन्हें कुछ काम करवाने होते हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम करवाने होते हैं:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको आवेदन के बाद सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है जिसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो करवा लें, ताकि किस्त न अटके
  • आपको आधार लिंकिग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें