Importance Of AC Servicing 2026: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और अब लोग धीरे-धीरे एसी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर चुके हैं। पिछले सीजन में एसी फटने की कई खबरें आती रही हैं। इस सीजन में एसी ब्लास्ट होने की खबरें आना शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्सर हम लोगों से जानें-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो एसी के कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव डालती हैं। कई बार इस दबाव के वजह से एसी के ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एक छोटा सा स्पार्क और कंप्रेसर में भरी गैस का की वजह से कई बार ऐसी बहुत तेजी से फटता है, जो किसी के लिए बुरे सपने से कम नहीं है।
इसलिए एसी का आनंद लेने के साथ-साथ इसकी तकनीकी बारीकियों और सुरक्षा मानकों को समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से एसी में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।